महराजगंज
महराजगंज जनपद के के नौतनवा तहसील के नरकटहा गांव से प्रतिशोध की एक ऐसी अनूठी कहानी सामने आई है, जहाँ एक मामूली मुर्गे की चोरी ने पूर्व प्रधान के अवैध साम्राज्य को जमींदोज कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील के नरकटहा गांव से प्रतिशोध की एक ऐसी अनूठी कहानी सामने आई है, जहाँ एक मामूली मुर्गे की चोरी ने पूर्व प्रधान के अवैध साम्राज्य को जमींदोज कर दिया। मामला साल 2019 का है, जब किशोरी नामक व्यक्ति का मुर्गा चोरी होने पर पूर्व प्रधान सोमई के पक्ष से विवाद हुआ था। उस समय रसूख के आगे किशोरी को झुकना पड़ा, लेकिन अपमान का बदला लेने के लिए उसने कानूनी लड़ाई शुरू की।
“हिसाब-ए-वक्त भी क्या खूब रंग लाता है दुनिया में,एक मुर्गे की चोरी का बदला बुलडोजर ने चुकाया है।”
किशोरी ने पूर्व प्रधान द्वारा सरकारी चरागाह की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की। मामला जब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुँचा, तो कोर्ट ने कब्जा हटाने का आदेश दिया। प्रशासन की सुस्ती देख पीड़ित ने ‘कोर्ट की अवमानना’ याचिका दायर कर दी।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में आए प्रशासन ने भारी पुलिस बल और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांव पहुँचकर बुलडोजर चलवा दिया। दशकों पुराना अवैध निर्माण ढहा दिया गया। आज पूरे इलाके में चर्चा है कि कैसे एक मुर्गे की चोरी से शुरू हुई रंजिश ने रसूखदारों का गुरूर मिट्टी में मिला दिया।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026























