सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवनगर डिडई पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवनगर डिडई पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस की मुस्तैदी से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को थानाक्षेत्र के गजहड़ा के पास से दबोच लिया।
इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा
पकड़ा गया अभियुक्त नितीश कुमार उर्फ भोकू पुत्र देवानन्द (निवासी ग्राम पिपरा दोयम) थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2026 की धारा 137(2), 87, और 127(2) बीएनएस (BNS) के तहत वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस सफल गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक संजय राय और आरक्षी जनीश अहमद की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026




















