बुलंदशहर

बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर में एक भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर में एक भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, हरियाणा के सह-प्रभारी एवं बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. भोला सिंह ने फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने क्षयरोग की रोकथाम और उपचार को लेकर विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने क्षयरोग पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म भी निभाई।
स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, 250 से अधिक मरीजों का उपचार
मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स पर टीकाकरण, परिवार कल्याण, महिला रोग, दंत रोग और क्षयरोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया। इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाते हुए लगभग 250 से अधिक मरीजों ने अपना उपचार कराया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इससे पूर्व, अनूपशहर पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर सांसद डॉ. भोला सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अभय गर्ग ने बेहद शानदार तरीके से किया।
इस अवसर पर रामपाल सिंह, सीपी सिंह, चेयरमैन किशनपाल सिंह लोधी, डॉ. संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश दिवाकर, दिनेश कुशवाहा, पराग गर्ग, दामिनी गौड़ और दिनेश शिवा सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












