घघसरा गोरखपुर में अभिभावक परामर्श शिविर संपन्न, दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के घघसरा समावेशी शिक्षा के तहत विकास खंड पाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को प्रथम पैरेंट्स काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के घघसरा समावेशी शिक्षा के तहत विकास खंड पाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को प्रथम पैरेंट्स काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय ने की।

कार्यक्रम में विशेष शिक्षकों विष्णु देव, सुमित कुमार पाठक और सुनील जायसवाल ने अभिभावकों को दिव्यांगता के प्रकार, बच्चों की देखभाल व पढ़ाई में सहयोग के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही होम बेस्ड एजुकेशन, एस्कॉर्ट भत्ता, स्टाइपेंड और सहायक उपकरण वितरण जैसी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

शिविर में शामिल 50 अभिभावकों को बच्चों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हर दिव्यांग बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाना चाहिए। इस अवसर पर सहायक अध्यापक संतोष कुमार यादव, शिक्षामित्र प्रवीण कुमार सहित बीआरसी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.