सिद्धार्थनगर: जोगिया उदयपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को किया सकुशल बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बांसी के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली।

यह है पूरा मामला

29 जून 2026 की दोपहर को ग्राम जोगमाया की तीन नाबालिग लड़कियां पारिवारिक कारणों से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थीं। परिजनों द्वारा मध्य रात्रि में डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाना जोगिया उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत सक्रिय होकर संभावित ठिकानों पर खोजबीन शुरू की।

पुलिस के अथक प्रयासों से तीनों बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेज दिया गया है। बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए जोगिया उदयपुर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, उप-निरीक्षक रेवाती रमण यादव, जनार्दन यादव, हेड कांस्टेबल श्रीनन्द यादव, कांस्टेबल मंजीत सिंह और महिला कांस्टेबल श्वेता यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.