पनियरा: संपत्ति विवाद में नाती ने बाबा पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा कस्बे में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही सगे बाबा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा कस्बे में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही सगे बाबा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

दुकान पर पहुँचकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पनियरा खास निवासी समीम, जो वर्षों से कस्बे में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं, शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनका नाती लतीफ पुत्र फिरोज वहां पहुँचा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

गले पर किए चाकू से कई वार

दुकान पर बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर लतीफ ने अपने बाबा समीम के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले के बाद समीम लहूलुहान होकर दुकान के बाहर गिर पड़े, जबकि आरोपी पोता मौके से फरार हो गया।

मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल पीएचसी पनियरा पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.