सिद्धार्थनगर: आगामी त्योहारों को लेकर चिल्हिया पुलिस सतर्क, डीजे संचालकों और ग्राम प्रहरियों के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी त्योहारों होली, रमजान और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी त्योहारों होली, रमजान और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन में थाना चिल्हिया परिसर में एक महत्वपूर्ण ‘पीस कमेटी’ (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने की। गोष्ठी में मुख्य रूप से क्षेत्र के डीजे संचालकों और ग्राम प्रहरियों को आमंत्रित किया गया था।

कड़े निर्देशों का पालन अनिवार्य

प्रभारी निरीक्षक ने शासन और माननीय न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ग्राम प्रहरियों को अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

सौहार्द बनाए रखने की अपील

राजेश कुमार गुप्ता ने सभी समुदायों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए आगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.