महराजगंज ब्रेकिंग: मौत के दलदल में पूरी रात फंसा रहा बुजुर्ग, SSB जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र से मानवता और बहादुरी की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी (SSB) के जवानों ने एक अधेड़ व्यक्ति को मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र से मानवता और बहादुरी की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी (SSB) के जवानों ने एक अधेड़ व्यक्ति को मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया।

रात भर जिंदगी से जंग

मिली जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर अचानक फिसलने के कारण वह गहरे दलदल में जा धंसा। शरीर का निचला हिस्सा कीचड़ में बुरी तरह फंस जाने के कारण वह रात भर हिल भी नहीं सका। कड़कड़ाती ठंड और अंधेरे के बीच बुजुर्ग मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण कोई उसकी आवाज नहीं सुन सका।

SSB जवानों की सतर्कता आई काम

सुबह जब एसएसबी के जवान अपने नियमित गश्त पर निकले, तो उनकी नजर दलदल में फंसे बेबस बुजुर्ग पर पड़ी। जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों की इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

हालत खतरे से बाहर

रेस्क्यू के तुरंत बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद अब बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों ने एसएसबी जवानों के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.