सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आज थाना शोहरतगढ़ पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार की उपस्थिति में ग्राम चौकीदारों के साथ संवाद किया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करना रहा। क्षेत्राधिकारी ने सभी चौकीदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और किसी भी प्रकार की अफवाह पर पैनी नजर रखें। यदि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली कोई भी सूचना मिलती है, तो तत्काल थाना स्तर पर अवगत कराएं।
इसके अलावा, पुलिस द्वारा होलिका दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और डीजे के प्रयोग में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने चौकीदारों से अपील की कि वे ग्राम स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाएं और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा सके।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026




















