सिद्धार्थनगर: जेसीबी मालिक का उपजिलाधिकारी पर गंभीर आरोप, कहा- “पैसे न देने पर की फर्जी कार्रवाई”

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील बांसी में तैनात उपजिलाधिकारी (SDM) पर एक जेसीबी मालिक ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील बांसी में तैनात उपजिलाधिकारी (SDM) पर एक जेसीबी मालिक ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। प्रतापपुर निवासी राम नारायण दुबे ने आरोप लगाया है कि एसडीएम बांसी ने उनकी मशीनों को जबरन रुकवाकर पैसों की मांग की और इनकार करने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता राम नारायण दुबे के अनुसार, उनकी जेसीबी और डंपर जिगनीमा भट्ठे पर कार्य के लिए लगाए गए थे। 14 फरवरी 2026 को कार्य समाप्त कर जब चालक मशीनों को घर वापस ला रहे थे, तभी रानीगंज तिराहे पर एसडीएम बांसी ने उन्हें रुकवा लिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान एसडीएम ने पीड़ित से अवैध रूप से पैसों की डिमांड की।

पैसे न देने पर कार्रवाई की धमकी

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो अधिकारी ने उन पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश करने का झूठा इल्जाम लगाने और जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनकी जेसीबी और डंपर को बांसी थाने में ले जाकर फर्जी तरीके से निरुद्ध कर दिया गया।

न्याय की गुहार

जेसीबी मालिक ने उच्चाधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी मशीनों को मुक्त करने की गुहार लगाई है। इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

 

Voice Of News24