बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए महामंडलेश्वर सुरेन्द्रानंद गिरि महाराज ने एक अत्यंत निर्धन परिवार के सिर पर छत प्रदान कर क्षेत्र में मानवता की नई मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए महामंडलेश्वर सुरेन्द्रानंद गिरि महाराज ने एक अत्यंत निर्धन परिवार के सिर पर छत प्रदान कर क्षेत्र में मानवता की नई मिसाल पेश की है। डिबाई तहसील क्षेत्र के रामघाट में रहने वाले गुड्डू जाटव के परिवार के लिए यह बुधवार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया।

झोपड़ी से पक्के मकान तक का सफर
गुड्डू जाटव अब तक अपनी वृद्ध मां, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक जर्जर झोपड़ी में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे। परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति और रहने के संकट को देखते हुए महामंडलेश्वर ने स्वयं संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर तत्काल नया पक्का आवास बनवाने का संकल्प लिया था।

भावुक क्षण: आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान
बुधवार को नवनिर्मित आवास का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया। जैसे ही गुड्डू जाटव का परिवार अपने नए घर में दाखिल हुआ, उनकी वृद्ध मां और परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। सालों के संघर्ष के बाद पक्की छत मिलने का सुकून उनके चेहरों पर साफ देखा जा सकता था।
जाटव समाज ने जताया आभार
इस पुनीत कार्य से गदगद पूरे जाटव समाज ने महामंडलेश्वर महाराज का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति ऐसी संवेदनशीलता सामाजिक समरसता को मजबूत करती है।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति
इस गरिमामयी अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ थाना रामघाट प्रभारी संदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति:
नितिन शर्मा, निखिल बजरंगी, रामू शर्मा
नेक्सा जाटव, नन्नू जाटव, कल्लू जाटव
महेश जाटव, यादराम जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026




















