बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुईं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुईं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के 55 और इंटरमीडिएट के 32, कुल 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विभिन्न केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार
कुबेर इंटर कॉलेज: हाईस्कूल में 22 और इंटर में 9 छात्र अनुपस्थित रहे।
मथुरिया इंटर कॉलेज: हाईस्कूल में 16 और इंटर में 11 छात्र गैरहाजिर रहे।
श्री कृष्ण कन्या जाजू इंटर कॉलेज: हाईस्कूल में 15 और इंटर में 7 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।
चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज: यहाँ हाईस्कूल में 2 और इंटर में 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने पुष्टि की कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों में उत्साह भी देखा गया।
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026





















