एसएसपी बुलंदशहर ने किया थाना छतारी का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह द्वारा बुधवार को थाना छतारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह द्वारा बुधवार को थाना छतारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और जनसुनवाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

गार्द की सलामी और परिसर का जायजा

थाना परिसर पहुँचने पर एसएसपी को गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, शस्त्रागार और मालखाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाने में खड़े लावारिस और मुकदमे से संबंधित वाहनों के निस्तारण की स्थिति देखी और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा और जनसुनवाई पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने निर्देशित किया कि:

थाने आने वाली महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुना जाए।

प्रार्थना पत्रों के निराकरण और जांच के परिणाम को CCTNS व कंप्यूटर में क्रमबद्ध तरीके से अपडेट किया जाए।

अपराध नियंत्रण हेतु कड़े निर्देश

प्रभारी निरीक्षक छतारी को निर्देशित करते हुए एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निरंतर निगरानी की जाए और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। साथ ही, लंबित डाक रजिस्टरों और अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

“पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अपराधियों में कानून का भय बनाना है। महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।”

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.