सड़क सुरक्षा हेतु बुलंदशहर पुलिस मुस्तैद: 12 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों ने चलाया व्यापक चेकिंग अभियान

बुलंदशहर

बुलंदशहर 18 फरवरी 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वृहद प्रवर्तन अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 18 फरवरी 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वृहद प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत जनपद की 12 क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीमों ने मुख्य मार्गों और ‘ब्लैक स्पॉट्स’ पर सघन चेकिंग की।

 

अभियान की मुख्य कार्यवाही

नियमों का उल्लंघन: बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही करते हुए चालान काटे गए।

अवैध मॉडिफिकेशन: वाहनों से प्रतिबंधित काली फिल्म उतरवाई गई और यातायात बाधित करने वाले अवरोधों को हटाया गया।

सतर्क निगरानी: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चिन्हित संवेदनशील मार्गों पर विशेष गश्त सुनिश्चित की गई।

बुलंदशहर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान सुरक्षित एवं व्यवस्थित सफर सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.