बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, बदायूं निवासी बुजुर्ग की मौत, चार गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चांदौक और दोराहा के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुआ, जब फरीदाबाद से बदायूं जा रही एक टोयोटा रुमियान कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे का विवरण

कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह के अनुसार, कार में सवार सभी लोग फरीदाबाद से अपने पैतृक निवास बदायूं जा रहे थे। हादसे में बिसौली (बदायूं) निवासी सेवाराम (55) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार चला रहे भूदेव, मृतक के पुत्र नीरज और अन्य परिजन गीता व गगन गंभीर रूप से घायल हैं। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति उदल सुरक्षित बताए गए हैं।

राहत और बचाव

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण सड़क पर लगे जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.