बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर स्थित खेड़िया बॉक्स क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर स्थित खेड़िया बॉक्स क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात बदमाशों ने अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर के ठेके को निशाना बनाते हुए लूट का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे बदमाशों ने ठेके का शटर तोड़ने का प्रयास किया और गल्ले में रखे कैश को लूटने की कोशिश की। ठेके पर तैनात सेल्समैन प्रेमपाल, लोकेश और प्रमोद ने तत्परता दिखाते हुए 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुँचने पर बदमाश भाग निकले, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद बदमाश दोबारा आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पुलिस का पक्ष
घटना को लेकर सेल्समैनों में पुलिस की सुस्त कार्रवाई के प्रति रोष है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राहुल राजपूत ने बताया कि मामला पूरी तरह संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026




















