महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने मंगलवार को लामबंद होकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने मंगलवार को लामबंद होकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा।

पंचायत सहायकों का कहना है कि वे अत्यधिक मानसिक तनाव के बीच काम करने को मजबूर हैं। ज्ञापन में मुख्य रूप से अल्प मानदेय और उसके भुगतान में होने वाली देरी का मुद्दा उठाया गया। सहायकों ने बताया कि विभिन्न सरकारी सर्वे के लिए उन्हें गांव-गांव जाना पड़ता है, जिससे मोबाइल डेटा और आवागमन का खर्च बढ़ जाता है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसके लिए कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाती।

उन्होंने मांग की कि मानदेय समय पर दिया जाए और कार्य के दौरान आने वाले खर्चों हेतु उचित संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होंगे।

 

Voice Of News24