महराजगंज
महराजगंज नौतनवा भारत के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर नौतनवा विधानसभा के ग्राम सभा राजाबारी में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नौतनवा भारत के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर नौतनवा विधानसभा के ग्राम सभा राजाबारी में उत्सव जैसा माहौल रहा। पाडियातल मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
UGC बिल और विकास की नई उम्मीद केंद्र सरकार द्वारा लाए गए UGC बिल को लेकर क्षेत्र के युवाओं और समर्थकों में अपार खुशी देखने को मिली। समर्थकों का मानना है कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नौतनवा विधानसभा के रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। क्षेत्र की जनता अपने नेता से विकास की बड़ी उम्मीदें लगाए बैठी है।
धार्मिक आस्था और जनसंपर्क राजाबारी स्थित पड़ियाताल मंदिर से पंकज चौधरी के पुराने और गहरे लगाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे आस्था और विकास का संगम बताया। कार्यकर्ताओं ने इस धार्मिक स्थल के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। इस दौरान स्थानीय नेताओं और भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026




















