ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का निचलौल में प्रथम आगमन आज

महराजगंज

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम नगर आगमन को लेकर पूरी निचलौल नगरी ‘भगवामय’ हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम नगर आगमन को लेकर पूरी निचलौल नगरी ‘भगवामय’ हो गई है। राजा रतन सेन की इस पावन धरती पर अपने नेता के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पलकें बिछा दी हैं।

कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुँचने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। नगर के मुख्य चौराहों से लेकर गलियों तक को बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वारों से पाट दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके अभिनंदन के लिए फूलों की बारिश और गाजे-बाजे के साथ भव्य व्यवस्थाएं की हैं।

निचलौल में विशेष कार्यक्रम

निर्धारित रूट के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही नगर की सीमा में प्रवेश करेगा, युवा मोर्चा और वरिष्ठ पदाधिकारियों की टोली उनकी अगवानी करेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है, और यही कारण है कि स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय मंत्री के दौरे और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। स्वागत स्थलों पर सुचारू यातायात के लिए रूट डायवर्जन और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.