सिद्धार्थनगर में गूँजी 267 जोड़ों की शहनाइयां,सर्वधर्म समभाव की मिसाल बना सामूहिक विवाह समारोह

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड आज 14 फरवरी को खुशियों के अनूठे संगम का गवाह बना।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड आज 14 फरवरी को खुशियों के अनूठे संगम का गवाह बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहाँ 368 जोड़ों का भव्य विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहाँ एक ही पंडाल के नीचे हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध रीति-रिवाजों की सुंदर तस्वीर देखने को मिली

कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कुल 358 पंजीकृत जोड़ों में से 267 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 195 हिंदू, 55 बौद्ध और 31 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। मुस्लिम समुदाय के 16 जोड़ों का निकाह हुआ, जबकि 15 जोड़े अनुपस्थित रहे।

यह भव्य आयोजन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और सीडीओ बलराम सिंह की सीधी देखरेख में संपन्न हुआ। नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए सांसद जगदंबिका पाल, विधायक माता प्रसाद पांडेय, श्यामधनी राही समेत जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे।

 

सुरक्षा के मोर्चे पर एएसपी प्रशांत कुमार और सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान ने मोर्चा संभाला। पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था ‘अभेद’ रही, जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।

Voice Of News24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.