सिद्धार्थनगर पुलिस की मानवीय पहल: सामूहिक विवाह में खोया 3 वर्षीय मासूम परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच गईं। शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अपने परिवार से बिछड़े एक तीन वर्षीय मासूम बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच गईं। शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अपने परिवार से बिछड़े एक तीन वर्षीय मासूम बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

भीड़ में गुम हो गया था मासूम ‘आरव’

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 14.02.2026 को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद बस्ती के थाना सोनहा अंतर्गत पिरैला गरीब निवासी अमरेश का 3 वर्षीय पुत्र आरव अचानक भीड़ में कहीं खो गया था। बच्चा गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और वे बदहवास होकर उसे खोजने लगे।

मिशन शक्ति टीम ने दिखाई तत्परता

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात थाना मोहाना के उपनिरीक्षक सुनील सिंह (प्रभारी मिशन शक्ति टीम) की नजर अकेले घूम रहे रोते हुए बालक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बालक को अपने संरक्षण में लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसके परिजनों को ढूंढ निकाला।

 

Voice Of News24