यूजीसी कानून के विरोध में क्षत्रिय महासभा की हुंकार, ककोड़ में विशाल सभा कर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद/ककोड़ राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में ककोड़ स्थित सिवाला मंदिर परिसर में वर्ष 2026 में पारित यूजीसी (UGC) से संबंधित नए कानून के विरोध में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद/ककोड़ राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में ककोड़ स्थित सिवाला मंदिर परिसर में वर्ष 2026 में पारित यूजीसी (UGC) से संबंधित नए कानून के विरोध में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में भारी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग और सामान्य वर्ग के नागरिकों ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

सभा की अध्यक्षता ईश्वर चंद्र प्रधान (अजयनगर) ने की और संचालन नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि नया यूजीसी कानून न केवल शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को प्रभावित करेगा, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ साबित होगा। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि केंद्र सरकार ने इस पर पुनर्विचार कर इसे वापस नहीं लिया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सभा के समापन पर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सिकंदराबाद को सौंपा गया। इस दौरान कोतवाल की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में आर.पी. सिंह, पी.के. सिंह, के.पी. सिंह, मंजू ठाकुर, ज्योति सिंह, प्रताप सिंह सेंगर सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और संगठित रहा, जिसमें वक्ताओं ने समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

 

Voice Of News24