सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद की इटवा तहसील अंतर्गत ग्राम जिगिना शुक्ल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की इटवा तहसील अंतर्गत ग्राम जिगिना शुक्ल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान नायब तहसीलदार इटवा के कुशल नेतृत्व में चलाया गया।
लंबे समय से गांव के सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाकर रास्ते को साफ करा दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कानूनगो, लेखपाल और स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद रही।
मेरठ: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ाhttps://t.co/f9K4t4RIEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2026























