सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसराहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसराहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हमलावरों ने युवक पर रोड और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार किए।
घटना के बाद लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अब तक 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया गया है और फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मेरठ: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ाhttps://t.co/f9K4t4RIEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2026























