सिद्धार्थनगर: जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, शोहरतगढ़ और नौगढ़ का रहा दबदबा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला खेल स्टेडियम में ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण समापन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला खेल स्टेडियम में ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण समापन हो गया। जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों के उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

शोहरतगढ़ बालिका वर्ग में चैंपियन, नौगढ़ ने जीता वॉलीबॉल

प्रतियोगिता के परिणामों में बालिकाओं के समग्र प्रदर्शन में शोहरतगढ़ विकासखंड विजेता रहा, जबकि बांसी को उपविजेता के पद से संतोष करना पड़ा। वॉलीबॉल (बालक वर्ग) के रोमांचक मुकाबले में नौगढ़ ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा और 400 मीटर में रवि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी गति का प्रदर्शन किया। लंबी कूद में आर्य राव (बालक) और उजाला (बालिका) ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समापन समारोह की मुख्य अतिथि आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समाजसेवी विशाल यादव (नेपाल), रमेश वर्मा, अधिवक्ता विनोद यादव और विराट सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.