सिद्धार्थनगर: दूध देने निकले युवक की बेरहमी से हत्या, 10 दिन पहले हुए मामूली विवाद का खूनी अंजाम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसराहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसराहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ घर से दूध देने निकले 35 वर्षीय मनोज कुमार की गांव के ही कुछ दबंगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 नामजद आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे मनोज कुमार अपनी बाइक से दूध देने छपवा चौराहे की ओर जा रहा था। गांव से महज एक किलोमीटर दूर बाग के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया। पहले लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए और फिर धारदार हथियार से शरीर को छलनी कर दिया गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने घायल मनोज को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि इस खूनी संघर्ष की जड़ महज 10 दिन पुरानी थी। मनोज के टेंपो और आरोपी अनिल यादव की मोटरसाइकिल के बीच मामूली टक्कर हुई थी। हालांकि पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया था, लेकिन आरोपी पक्ष रंजिश पाले हुए था और शनिवार सुबह उन्होंने साजिश रचकर मनोज को मौत के घाट उतार दिया।

परिवार का एकमात्र सहारा छीना

मनोज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन महीने पहले ही उसके पिता की कैंसर से मौत हुई थी। घर में अब वृद्ध मां, पत्नी प्रेमलता और दो छोटे मासूम बेटे (10 वर्षीय यशराज और 6 वर्षीय युवराज) बचे हैं। मनोज ही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जो टेंपो चलाकर और दूध बेचकर परिवार पालता था।

थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां सुनीता देवी की तहरीर पर अनिल यादव, सुनीता, हरिओम, चइता और कलावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.