पचपेड़वा के लाल सीआरपीएफ जवान शिव कुमार राना शहीद, नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा देश ने आज अपना एक और वीर सपूत खो दिया है। पचपेड़वा क्षेत्र के निवासी और सीआरपीएफ जवान शिव कुमार राना चंडीगढ़ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा देश ने आज अपना एक और वीर सपूत खो दिया है। पचपेड़वा क्षेत्र के निवासी और सीआरपीएफ जवान शिव कुमार राना चंडीगढ़ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वीर जवान की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव बिशुनपुर विश्राम सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास स्थान पहुँचेगा, जहाँ दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत माता के जयकारों और नम आंखों के बीच क्षेत्रवासी अपने लाडले को अंतिम विदाई देंगे। इस दुःखद घड़ी में हर ग्रामीण की आँखें नम हैं और क्षेत्र का हर नागरिक शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]