सिद्धार्थनगर: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पोल से टकराई कार, बड़ा हादसा टला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर मोड़ पर पुलिया के पास आज एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर मोड़ पर पुलिया के पास आज एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार जैसे ही बर्डपुर मोड़ के समीप पहुँची, तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक ने अचानक वाहन को मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल जड़ से टूट गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक की तत्परता से बाइक सवार की जान तो बच गई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुँचा है। बिजली का पोल टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। फिलहाल, किसी के हताहत न होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.