दौलतपुर खुर्द में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का आगाज, ग्रामीणों ने लिया उन्मूलन का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दानपुर ब्लॉक के ग्राम दौलतपुर खुर्द में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दानपुर ब्लॉक के ग्राम दौलतपुर खुर्द में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रशासन ने कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने का साझा संकल्प लिया है।

सामूहिक शपथ और जागरूकता: कार्यक्रम के दौरान एएनएम निशा, पंचायत सहायक राजकुमारी, और आशा कार्यकर्ताओं (शांति, अनुजा, अनीता, डौली, शिवानी, सुनीता) सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ उन्मूलन की शपथ ली। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि कुष्ठ रोग न तो छुआछूत की बीमारी है और न ही लाइलाज। समय पर पहचान और नियमित उपचार (MDT) से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

गांधीजी के संदेश का प्रसार: अभियान के तहत ग्राम प्रधान द्वारा विशेष संदेश पढ़ा जाएगा, जिसमें महात्मा गांधी की कुष्ठ रोगियों के प्रति सेवा भावना और सामाजिक समानता पर जोर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अपील की कि समाज रोगियों के साथ भेदभाव न कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.