किसान के बेटे ने पेश की मिसाल: डॉ. नवीन शुक्ला ने पास की FMGE परीक्षा, बने जिला महाराजगंज का गौरव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र स्थित निराला नगर के एक होनहार युवक ने अपनी सफलता से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र स्थित निराला नगर के एक होनहार युवक ने अपनी सफलता से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। किसान श्रीधर शुक्ला के पुत्र नवीन शुक्ला ने कठिन मानी जाने वाली FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस सफलता के साथ ही अब वे भारत में चिकित्सा सेवा (MBBS) देने के लिए आधिकारिक रूप से चयनित हो गए हैं।

पिता के कड़े संघर्ष का मिला फल

नवीन के पिता श्रीधर शुक्ला पेशे से किसान हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे की शिक्षा के लिए कड़ा परिश्रम किया। आज बेटे की इस बड़ी उपलब्धि ने पिता के उस संघर्ष को सार्थक कर दिया है। नवीन की प्रारंभिक शिक्षा आनंद नगर के संग्रेश पब्लिक स्कूल से हुई थी, जहाँ से उन्होंने अपनी सफलता की नींव रखी।

नवीन शुक्ला की इस उपलब्धि पर निराला नगर सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे ग्रामीण प्रतिभा की जीत बताया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.