लखनऊ
लखनऊ जनपद के करोड़ों रुपये के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट निरस्त कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के करोड़ों रुपये के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट निरस्त कर दिया है। सीबीआई द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद, एसटीएफ की सिफारिश पर पासपोर्ट विभाग ने यह कड़ा कदम उठाया है।
शुभम जायसवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है। पासपोर्ट रद्द होने के बाद अब उसका दुबई में प्रवास पूरी तरह से अवैध हो गया है। तकनीकी रूप से पासपोर्ट वैध न रहने पर उसके सभी विदेशी वीजा भी आधारहीन हो गए हैं। एसटीएफ अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से दुबई प्रशासन को इसकी सूचना भेज रही है, जिससे उसके भारत डिपोर्ट (निर्वासन) होने का रास्ता साफ हो गया है। इस सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए पुलिस पहले ही शुभम की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026




















