सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूँका विकास का शंखनाद; ₹1,052 करोड़ की सौगात के साथ ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ का आगाज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में तथागत गौतम बुद्ध की पावन तपोभूमि सिद्धार्थनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और संस्कृति के नए अध्याय की शुरुआत की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में तथागत गौतम बुद्ध की पावन तपोभूमि सिद्धार्थनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और संस्कृति के नए अध्याय की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने जनपद के गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले पांच दिवसीय भव्य सिद्धार्थनगर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

₹1,052 करोड़ की 229 परियोजनाओं का उपहार

जनपद के समग्र विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री ने ₹1,052 करोड़ की लागत वाली कुल 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी।

काला नमक चावल: ODOP प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत जनपद के गौरव काला नमक चावल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों और किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि काला नमक चावल की खुशबू अब वैश्विक स्तर पर सिद्धार्थनगर की पहचान बन रही है।

बच्चों का अन्नप्राशन और दुलार

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब दिखा जब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से अन्न ग्रहण कराया और उन्हें दुलारते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य का आशीर्वाद दिया।

संबोधन में बोले की सिद्धार्थनगर महोत्सव हमारी विरासत और आधुनिक विकास के मेल का प्रतीक है। सरकार की प्राथमिकता है कि ₹1,052 करोड़ की इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। भगवान बुद्ध की इस धरती को पर्यटन और कृषि (काला नमक चावल) के माध्यम से दुनिया भर में नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शासन के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। पूरा आयोजन ‘जय श्री राम’ और ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.