बलिया मैराथन: इथोपिया के फिरोनिशा ने जीती 42 किमी की दौड़, परिवहन मंत्री ने 70 वर्षीय धावक और नन्हे खिलाड़ी को दिए 50-50 हजार

बलिया

बलिया जनपद के ‘द्वाबा के मालवीय’ पूर्व विधायक बाबू मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित 42.195 किमी की फुल मैराथन में अफ्रीकी देश इथोपिया के फिरोनिशा ने बाजी मारी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के ‘द्वाबा के मालवीय’ पूर्व विधायक बाबू मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित 42.195 किमी की फुल मैराथन में अफ्रीकी देश इथोपिया के फिरोनिशा ने बाजी मारी। उन्होंने महज 2 घंटे 8 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर लोरिक स्टेडियम से खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

विजेताओं पर हुई इनामों की बौछार

फुल मैराथन में प्रथम आए फिरोनिशा को 2.25 लाख रुपये, मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार को 1.25 लाख (द्वितीय) और दिल्ली के अमरेश को 75 हजार रुपये (तृतीय) का पुरस्कार दिया गया।

अन्य श्रेणियों के परिणाम

हाफ मैराथन (21 किमी): वाराणसी के पंकज कुमार प्रथम रहे।

10 किमी दौड़: प्रिंस राज मिश्र ने पहला स्थान हासिल किया।

5 किमी दौड़: वाराणसी की सोनी अव्वल रहीं।

हौसले को सम्मान: बुजुर्ग और नन्हे धावक को विशेष पुरस्कार

मैराथन में आकर्षण का केंद्र रहे 70 वर्षीय धावक चंद्र भान सिंह और कक्षा 3 के छात्र कार्तिक राजभर। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इनके जज्बे को सलाम करते हुए अपनी ओर से 50-50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

बलिया के हर ब्लॉक में बनेगा स्टेडियम

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने घोषणा की कि बलिया के हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाया जाएगा और स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनके मामा मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह मैराथन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। इस आयोजन में देश भर के करीब एक हजार धावकों ने हिस्सा लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.