मऊ: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मऊ

मऊ जनपद के उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जनपद में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जनपद में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस और महिला बीट आरक्षियों ने गांव, कस्बों और स्कूलों में जाकर बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अभियान के दौरान मऊ पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस टीम ने छात्राओं को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीके भी सिखाए।

पुलिस का संदेश

इस अवसर पर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि “सुरक्षित और आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की नींव है।” संवाद सत्रों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास भरने का प्रयास किया गया ताकि वे बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के साथ साझा कर सकें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मऊ पुलिस की निरंतर प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.