मऊ: साइबर टीम की बड़ी कामयाबी, ठगी के 33 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए

मऊ

मऊ जनपद के पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार एक युवक को उसकी डूबी हुई रकम वापस मिल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार एक युवक को उसकी डूबी हुई रकम वापस मिल गई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेवादा गोपालपुर निवासी अलीश कुमार गुप्ता के खाते से उड़ाए गए 33,000 रुपये वापस करा दिए हैं।

पीड़ित अलीश के साथ 26 सितंबर 2025 को अज्ञात ठगों ने यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी की थी। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय और प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस क्रेडिट कराई। इस सफलता में नोडल अधिकारी दीप नारायण कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रही। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.