महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर यूपी के नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजनों के साथ हैं।

अखिलेश यादव (अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी)

Image

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना को “बेहद दुखद” बताते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

मायावती (प्रमुख, बहुजन समाज पार्टी)

Image

बसपा प्रमुख मायावती ने अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि विमान दुर्घटना में उनकी मौत “बेहद दुखद” है।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक राकांपा नेता अजित पवार की आज बारामती में विमान हादसे में हुई मृत्यु अति-दुखद है। उनके परिवार तथा पार्टीजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर सभी को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.