सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगरजनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारी उत्साह के बीच ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारी उत्साह के बीच ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ किया। एक तरफ जहां इंद्रदेव ने बारिश कर किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने महोत्सव की तैयारियों और प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।
पंडाल में टपकता पानी, व्यापारियों का नुकसान
महोत्सव स्थल पर आला अधिकारियों की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। कमर्शियल और फूड जोन में अव्यवस्थाओं का अंबार है। दुकानदारों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंडाल की छतों से पानी टपक रहा है, जिससे कपड़ा व्यापारियों और अन्य स्टॉल धारकों के सामानों को भारी क्षति पहुंची है।
बुनियादी सुविधाओं का अभाव
दुकानदारों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं:
अपूर्ण स्टॉल: कई जगहों पर न टिन शेड लगे हैं और न ही पर्दे।
फर्नीचर की कमी: स्टॉलों पर मैट, टेबल और कुर्सियां तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
प्रशासन की इस ढिलाई के कारण दूर-दराज से आए व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
घोसी: प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावियों का जलवा, 56 छात्र सम्मानित; आंचल ने मारी बाजीhttps://t.co/IzoQTEBOIl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026




















