घोसी: प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावियों का जलवा, 56 छात्र सम्मानित; आंचल ने मारी बाजी

मऊ

मऊ जनपद के विकासखंड घोसी के कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में श्रीमती आशा राय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘प्रतिभा खोज परीक्षा’ का सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विकासखंड घोसी के कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में श्रीमती आशा राय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘प्रतिभा खोज परीक्षा’ का सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

मठिया की आंचल रही प्रथम

22 नवंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में मुंगेश्वर संकुल के विभिन्न विद्यालयों (आदमपुर, नकटा, मठिया, लठियां, केरमा, बेला सुल्तानपुर और लुदुही इंटर कॉलेज) के कक्षा-8 के छात्रों ने भाग लिया था। कंपोजिट विद्यालय मठिया की कुमारी आंचल ने 100 में से 76 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें फाउंडेशन की ओर से 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय बेला सुल्तानपुर की कुमारी रानू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (ABSA) धर्मेंद्र कुमार और फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री स्वामी नाथ राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. राम नयन राय ने उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य ग्रामीण और निर्बल वर्ग के बच्चों की प्रतिभा पहचान कर उन्हें उच्च शिक्षा में सहयोग देना है।

ABSA धर्मेंद्र कुमार ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण परिवेश के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार राय (दैनिक जागरण) और ग्राम प्रधान आशुतोष राय मौजूद रहे। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विधि चंद यादव, उमेश यादव, राम विजय यादव (ARP), डॉ. रामा शंकर राय और समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.