सिद्धार्थनगर: किसानों का 4 करोड़ हड़पने वाले जालसाज परिवार पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट के तहत 3 गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा पुलिस ने किसानों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा पुलिस ने किसानों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 4 करोड़ रुपये के गबन मामले में फरार चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन अभियुक्तों पर उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह गिरोह वर्ष 2024 से जनपद सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के सैकड़ों भोले-भाले किसानों को अपना निशाना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, ये लोग किसानों से उधार पर गल्ला (अनाज) खरीदते थे और बाद में भुगतान न कर उनका पैसा हड़प लेते थे। इस तरह अभियुक्तों ने लगभग 4 करोड़ रुपये का गबन किया और फरार हो गए। इनके विरुद्ध थाना इटवा और थाना कठेला समय माता में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने जाल बिछाकर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

कैलाश चन्द्र जायसवाल (पुत्र स्व. विश्वनाथ जायसवाल)

श्रीमती सन्नो देवी (पत्नी कैलाश चन्द्र जायसवाल)

सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ इन्द्रजीत (पुत्र कैलाश चन्द्र जायसवाल)

ये सभी अभियुक्त वार्ड नंबर 8, गुरु गोविन्द सिंह नगर, कस्बा इटवा के निवासी हैं।

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

विवेचना के दौरान यह पाया गया कि यह एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ के लिए किसानों को चपत लगाता है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 20/2026 के तहत धारा 2ख(i)/3(i) (गैंगस्टर एक्ट) पंजीकृत कर इन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाया।

इस सफल ऑपरेशन में निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी, उप-निरीक्षक हेमराज वर्मा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.