सिद्धार्थनगर: अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगी मनरेगा मजदूरी, सांसद जगदंबिका पाल ने अमवा में भरी हुंकार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा के ग्राम सभा अमवा में आयोजित ‘विकसित भारत – जी राम जी’ जनजागरण अभियान के दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका खींचा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा के ग्राम सभा अमवा में आयोजित ‘विकसित भारत – जी राम जी’ जनजागरण अभियान के दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका खींचा। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार (2009-2014) की विफलताओं पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि उस दौर में मनरेगा मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया था।

सांसद पाल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वर्तमान एनडीए सरकार ने गरीब और मजदूरों के हितों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। अब ‘विकसित भारत – जी रामजी योजना’ के अंतर्गत मजदूरों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि मजदूरों का भुगतान 15 दिनों के भीतर नहीं होता है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

सांसद जी ने जोर देकर कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने की एक कड़ी है। जब गाँव विकसित होगा, तभी जिला, प्रदेश और अंततः राष्ट्र विकसित होगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, पंकज लोधी, अनूप सिंह बागी और जसबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में नई योजनाओं को लेकर भारी उत्साह देखा गया और सांसद ने लोगों से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाने की अपील की।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.