सिद्धार्थनगर महोत्सव: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, DM और SSP ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

सिद्धार्थनगर

‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ के भव्य उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

‘सिद्धार्थनगर महोत्सव’ के भव्य उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम स्थल ‘बीएसए ग्राउंड’ में ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा व्यवस्थापन, सुगम यातायात संचालन और वीआईपी पार्किंग व्यवस्था के संबंध में बिंदुवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा की नजर

सुरक्षा योजना के तहत पूरे कार्यक्रम स्थल को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। प्रशासन का मुख्य जोर इस बात पर रहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम जनता को आवागमन में असुविधा न हो और सुरक्षा घेरा भी अभेद्य बना रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में सशस्त्र बल मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.