सिद्धार्थनगर: राजकीय विद्यालय में नकबजनी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, चोरी का वाटर कूलर बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समयमाता पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समयमाता पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबहा में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

स्कूल का ताला तोड़कर उड़ाया था सामान जानकारी के अनुसार, बीती 18/19 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबहा के कमरे का ताला तोड़कर वाटर कूलर व अन्य सामग्री चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाने पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी।

गाजीपुर मोड़ से हुई गिरफ्तारी आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर ग्राम गाजीपुर मोड़ के पास से तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मो. इसराइल, इबारत अली उर्फ पट्टू और राजा पासवान उर्फ पेप्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया वाटर कूलर बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कामयाबी से क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.