महराजगंज: धानी के पास अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचा चालक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धानी में मेहदावल मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया।  पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धानी में मेहदावल मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ राप्ती नदी पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर मेहदावल की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के पास मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

सूचना पर पहुँची बृजमनगंज थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर मार्ग पर बाधित यातायात सुचारू कराया। स्थानीय निवासियों ने इस मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा संकेतक और बैरियर लगाने की माँग की है।

 

Voice Of News 24