बलिया
बलिया जनपद में नई जिला जेल के निर्माण की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने 1000 कैदियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक जिला कारागार के लिए शासन को पुन: प्रस्ताव प्रेषित किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में नई जिला जेल के निर्माण की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने 1000 कैदियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक जिला कारागार के लिए शासन को पुन: प्रस्ताव प्रेषित किया है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन के अनुसार, इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अपर महानिरीक्षक प्रशासन कारागार, लखनऊ को भेज दी गई है।
100 एकड़ में बनेगी नई जेल प्रस्तावित नई जेल का निर्माण बलिया के घुसोटी, नारायण पाली और घढ़ीचा गांवों की लगभग 100 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इस पूरी परियोजना के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये की धनराशि का आकलन किया गया है। शासन से अंतिम मुहर लगते ही किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि पुरानी जेल की जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है, जिसके कारण कैदियों को अन्य जनपदों में स्थानांतरित किया गया था।
दुबहड़ थाने के निर्माण की भी तैयारी जेल के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के सुदृढ़ीकरण हेतु दुबहड़ थाने के लिए भी भूमि चिन्हित कर ली गई है। ग्राम दुबहड़ के गाटा संख्या 600 में 2600 वर्गमीटर भूमि पर नया थाना भवन बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने भूमि हस्तांतरण और निर्माण की अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा है। पुलिस विभाग से सहमति मिलने के बाद जल्द ही भूमि का नाम दर्ज कर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मऊ: आज 45 मिनट के लिए रहेगा ‘ब्लैकआउट’, सुरक्षा परखने को बजेगा सायरन; प्रशासन ने जारी किए निर्देशhttps://t.co/oHoMeidgCw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026





















