दानपुर: बसंत पंचमी पर विधि-विधान से रखी गई होली, भाईचारे और उल्लास का दिखा संगम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सुबह 8 बजे पारंपरिक रूप से ‘होली’ रखी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने होली स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाई और लोक गीतों के बीच उत्सव का शुभारंभ किया।

ग्राम प्रधान नीलम मोदी ने इस मौके पर कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दानपुर में इस त्यौहार को लेकर विशेष उत्साह रहता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष तिथि में कोई घटत-बढ़त नहीं होने से पूजन का विशेष महत्व रहा। ग्रामीणों को सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक राहुकाल के दौरान पूजन से बचने तथा अभिजीत मुहूर्त में आराधना करने की सलाह दी गई। इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान केपी सिंह, ओम प्रकाश, यतीश पाल, कौशल, मनोज बघेल, प्रमोद कुमार, सोनू और जीतू बघेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। होली स्थापना के साथ ही क्षेत्र में फागुन के आगमन की आहट और होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

 

Voice Of News 24