बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम हिम्मतगढ़ी में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर परंपरागत रूप से होली रखी गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम हिम्मतगढ़ी में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर परंपरागत रूप से होली रखी गई। सुबह 9 बजे पंचमी तिथि के शुभ मुहूर्त में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गाँव भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में सराबोर नजर आया।
होली स्थापना का कार्य प्रख्यात पंडित विष्णु शर्मा द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान पंडित जी ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना का महत्व बताया। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका स्थल पर विधिवत पूजन कराया और ईश्वर से गाँव की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।
गाँव के बुजुर्गों ने बताया कि हिम्मतगढ़ी में होली का पर्व दशकों से सामूहिक सहयोग और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाता रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने न केवल होलिका स्थापना की, बल्कि ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी होली पर्व को लेकर भारी उत्साह दिखाया। होली रखने के साथ ही गाँव में फाल्गुनी बयार और त्यौहार की तैयारियाँ आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं।
कुशीनगर: चंडीगढ़ से लौटा पति तो बिस्तर पर मिला पत्नी का प्रेमी, खंभे से बांधकर की धुनाईhttps://t.co/9Lo3H3rMCw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026




















