लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने लूट, चोरी और जानलेवा फायरिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों ने पिछले कुछ समय से क्षेत्र में दहशत फैला रखी थी।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, चोरी की ज्वैलरी और एक कार बरामद की गई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान रास्तों पर लूट और विरोध करने पर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन्हें दबोचा, जिससे कई पुरानी वारदातों का भी सफल खुलासा हुआ है। इस बड़ी कामयाबी पर उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026


















