महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र में नहर से मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

कोल्हुई

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राज मंदिर के समीप रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राज मंदिर के समीप रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर के पानी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ पाया गया। नहर में लाश होने की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोल्हुई थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया शव

पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को नहर के गहरे पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आस-पास के गांवों के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजी गई लाश

कोल्हुई पुलिस ने मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम तथा पहचान के लिए सुरक्षित रखने हेतु जिला अस्पताल महराजगंज की मर्चरी में भिजवा दिया है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जनपद के अन्य सभी थानों और आस-पास के सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगीके मामलों से इसका मिलान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवक की पहचान स्थापित होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हादसे, हत्या और आत्महत्या जैसे सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24c

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.