औरैया
औरैया समाजवादी पार्टी के एटा सांसद देवेश शाक्य रविवार को बिधूना के एरवाकटरा रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया समाजवादी पार्टी के एटा सांसद देवेश शाक्य रविवार को बिधूना के एरवाकटरा रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने और आम लोगों के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।
इस दौरान सांसद ने कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने विशेष रूप से मांग उठाई कि राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
देवेश शाक्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर अभी से अपनी जिम्मेदारियों में जुटने की अपील की, ताकि आगामी चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बन सके। बैठक में भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026













