औरैया
औरैया दिबियापुर थाना पुलिस ने छिनैती की एक बड़ी वारदात में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को अवैध असलहे और नगदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया दिबियापुर थाना पुलिस ने छिनैती की एक बड़ी वारदात में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को अवैध असलहे और नगदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, बीती 17 अप्रैल 2026 को बेला रोड (दिबियापुर) निवासी बृजेश कुमार गुप्ता अपने सहार स्थित गोदाम से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान असैनी और बरू के बीच अपाचे सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, गाड़ियों के कागजात और दो दिन का कलेक्शन कैश था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 154/2026 (धारा 309(2) BNS) दर्ज कर जांच शुरू की थी।
24 घंटे में हुई थी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए दिबियापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों शिवम 24, आशीष कुमार 24 और असद उर्फ पोपे 23को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान मामले में कुछ अन्य नाम भी प्रकाश में आए थे, जिनकी तलाश जारी थी।
असैनी पुलिया से दबोचा गया इनामी
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी अभियुक्त संजय उर्फ संजू उर्फ शुभम को असैनी पुलिया के पास से तड़के करीब 04:50 बजे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का नाजायज तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 20,230 रुपये की नगदी बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (मुकदमा संख्या 244/2026) के तहत एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, अनिल कुमार और दिलीप शर्मा शामिल रहे।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












